फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: राज्य स्थापना दिवस की रजत जयंती की तैयारी शुरू

Thu, 16 Oct 2025 05:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
एक से नौ नवंबर तक कार्यक्रम तय करने के निर्देश
विज्ञापन

नई टिहरी। राज्य स्थापना दिवस की रजत जयंती पर एक से नौ नवंबर तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया गया है। अधिकारियों को जिला मुख्यालय और तहसील स्तर पर आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं।
बुधवार देर शाम को डीएम नितिका खंडेलवाल की अध्यक्षता में हुई बैठक में बताया गया कि राज्य स्थापना दिवस के 25 साल पूरे होने पर इस बार स्थापना दिवस की रजत जयंती धूमधाम से मनाई जाएगी। इस दौरान ग्राम पंचायतों में अंधेरी गलियों और जंगली जानवरों से खतरे वाले स्थानों को चिह्नित कर वहां सोलर लाइट लगाने, समान नागरिक संहिता (यूसीसी) के तहत ग्राम पंचायतों को सैचुरेट करने, जीपीडीपी की बैठक में बाल सभा, पर्यटन स्थलों, होटलाें, रेस्टोरेंटों में कपड़े के बैग वितरित करने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग को शिविर आयोजित कर एनीमिया, डायबिटीज, हाइपरटेंशन पीड़ितों का इलाज करने, मानव शृंखला बनाने, स्वच्छता अभियान चलाने और ब्लॉकवार गोष्ठी आयोजित करने को कहा गया है। बैठक में एसएसपी आयुष अग्रवाल, सीडीओ वरुणा अग्रवाल, सीएमओ डॉ. श्याम विजय आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें