फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टिहरी जिले में 10 केंद्रों पर परखीं कोरोना वैक्सीन की तैयारी

विज्ञापन
नई टिहरी के जिला अस्पताल बौराड़ी में कोरोना वैक्सीनेशन डेमो करते स्वास्थ्य कर्मी। - फोटो : NEW TEHRI
विज्ञापन
कोरोना वैक्सीनेशन को लेकर जिला अस्पताल बौराड़ी समेत 10 स्वास्थ्य केंद्रों पर ड्राई रन किया गया। स्वास्थ्य कर्मियों ने वैक्सीन पूर्व तैयारियों को परखा और इस दौरान आने वाले समस्याओं को देखा। चिकित्सकों ने बताया कि टीका लगने के बाद व्यक्ति को 30 मिनट की निगरानी में रखा जाएगा। ताकि पता चल सके कि इसके कोई प्रतिकूल प्रभाव तो नहीं पड़ रहा है।
विज्ञापन

शुक्रवार को जिला अस्पताल में सीएमएस डा. अमित राय के निर्देशन में ड्राई रन किया गया। उन्होंने बताया कि इस प्रक्रिया के तहत वैक्सीन आने, उसे स्टोर करने, टीका लगाने का ट्रायल किया गया। ट्रॉयल में 25 कर्मी शामिल हुए। कुछ कमियां भी रहीं, जिनको दूर किया जाएगा। सीएमएस डा. राय ने बताया कि जिला अस्पताल के अलावा संयुक्त चिकित्सालय नरेंद्रनगर, सीएचसी प्रतापनगर, थत्यूड़, हिंडोलाखाल, फकोट, छाम, कीर्तिनगर, पीएचसी पिलखी, जाखणीधार में पीएचसी नदंगांव भी वैक्सीनेशन के लिए ट्रॉयल किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें