फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्भवती ने प्रसव पीड़ा में सड़क पर गुजारी रात

विज्ञापन
विज्ञापन
पीपीपी मोड पर संचालित जिला अस्पताल बौराड़ी के चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मियों की लापरवाही से एक गर्भवती को प्रसव पीड़ा में सड़क पर रात गुजारनी पड़ी। डॉक्टरों ने महिला को यह कहकर जौलीग्रांट जाने के लिए गया दिया कि उसमें खून की कमी है और अस्पताल में ऑपरेशन नहीं हो सकता है, जबकि दूसरे दिन जनप्रतिनिधियों के दबाव में महिला को अस्पताल में भर्ती किया गया और वहां उसने एक स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया।
विज्ञापन

सोमवार शाम को प्रतापनगर ब्लॉक के मुखमालगांव निवासी किशन सिंह की पत्नी सरिता को प्रसव पीड़ा होने पर परिजन सीएचसी चौंड-लंबगांव ले गए। स्वास्थ्य परीक्षण के उपरांत वहां से चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर किया। करीब 11 बजे रात एंबुलेंस से परिजन गर्भवती को जिला अस्पताल ले आए। यहां चिकित्सकों ने कहा कि खून की कमी है, इसलिए ऑपरेशन के लिए जौलीग्रांट जाना पड़ेगा। देर तक महिला और परिजन अस्पताल के बाहर रहे और रात तीन बजे बौराड़ी र्साइं चौक चले गए। सुबह आठ बजे कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश राणा को सूचना मिली, तो उन्होंने महिला को अस्पताल लाकर भर्ती करवाया। आरोपी चिकित्सकों और स्टॉफ के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ अस्पताल परिसर में धरने पर बैठे रहे। मंगलवार दोपहर करीब एक बजे महिला ने बिना आपरेशन के अस्पताल में बच्चे को जन्म दिया। दोनों पूरी तरह से स्वस्थ हैं।
हिमालयन अस्पताल से एमओयू निरस्त करने की मांग
धरने पर बैठे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि जिला अस्पताल बौराड़ी में हर दिन अव्यवस्थाएं बढ़ती जा रही है। हिमालयन अस्पताल प्रबंधन तंत्र की मनमानी कम नहीं हो रही है। गरीब मरीजों के साथ दुर्व्यवहार किया जाता है। सरकार को चाहिए कि तत्काल एमओयू निरस्त करें। धरना देने वालों में कुलदीप पंवार, देवेंद्र नौड़ियाल, उदय सिंह, मुर्तजा बेग, लखवीर चौहान बैठे रहे। बाद में प्रभारी सीएमएस डा. अर्चिता जैन ने हिमालयन अस्पताल के प्रबंधक को बीती रात ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक और स्टॉफ के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का पत्र लिखा है। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को आश्वासन दिया कि भविष्य ऐसा नहीं होगा, जिसके बाद कांग्रेसियों ने धरना स्थगित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें