क्षेत्र में बीते दो दिनों से विद्युत आपूर्ति ठप होने से लोगों को कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ा। रविवार देरशाम बमुश्किल विद्युत आपूर्ति बहाल हो सकी। बीते शनिवार को सुबह बारिश से गुल हुई बिजली रविवार देरशाम सुचारु हो पाई।
बिजली गुल होने से लोगों को बैंक संबंधी कार्य, ओबीसी प्रमाणपत्र, आधार कार्ड आवेदन, फोटो स्टेट, फैक्स, लेमिनेशन आदि कार्यों के लिए गांवों से लंबगांव आए लोगों को बैरंग लौटना पड़ा। गौरतलब है कि लंबगांव बाजार पांच पट्टियों रैका, ऊपरी रमोली, रौणद रमोली, भदूरा, ओण आदि का मुख्य केंद्र है, जिनमें 60 से अधिक गांवों के लोग हर रोज अपने दैनिक कार्यों के लिए लंबगांव आते हैं।
जिन्हें विद्युत आपूर्ति ठप रहने से दिक्कतें उठानी पड़ी। जसवीर सिंह बिष्ट, राजेंद्र सिंह रांगड़, केएल कुड़ियाल आदि ने बताया कि लोगों की मांग पर ऊर्जा निगम की ओर से दो साल पहले अलग विद्युत फीडर लगाया था, लेकिन लोगों को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा।