फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरी जगह नहीं जाएंगे पॉलीटेक्निक

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के तीन पॉलीटेक्निक संस्थानों में छात्रों को शैक्षिक सत्र 2020-21 में भी प्रथम सत्र में प्रवेश देने की अनुमति दे दी है, जिससे इनके अन्यत्र शिफ्ट करने की अटकलों पर विराम लग गया है।
विज्ञापन

जिले के राजकीय पॉलीटेक्निक जाखणीधार में कंप्यूटर साइंस, कांडीखाल में सिविल इंजीनियरिंग और देवप्रयाग में मेकेनिकल इंजीनियरिंग की एक-एक ब्रांच में पॉलीटेक्निक की कक्षाएं संचालित की जा रही है, लेकिन इस शैक्षिक सत्र की प्रथम काउंसिलिंग के लिए आवंटित सीटों में तीनों संस्थानों का नाम शामिल नहीं था। टिहरी विधायक डा. धन सिंह नेगी ने पांच अक्तूबर को सीएम से मुलाकात कर सीटों का आवंटन करने की मांग की थी। सीएम ने अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी को सीटें आवंटित करने के निर्देश दिए थे। सीएम के निर्देश पर एसीएस रतूड़ी ने 20 अक्तूबर को जाखणीधार में 30, कांडीखाल और हिंडोलाखाल में 25-25 सीटें आवंटित कर प्राविधिक शिक्षा निदेेशक को द्वितीय कांउसिलिंग से सीटों को भरने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें