फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने छानी से बरामद की बंदूक

विज्ञापन
विज्ञापन
जेल से जमानत पर रिहा खवाड़ा गांव निवासी प्रताप सिंह को पुलिस ने बिना लाइसेंस के बंदूक रखने के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। उसके कब्जे से पुलिस ने बंदूक भी बरामद की है।
विज्ञापन

भिलंगना ब्लॉक का खवाड़ा गांव निवासी राजीव उर्फ रजी पुत्र प्रताप सिंह कुंडी गांव निवासी अपने छह दोस्तों के साथ तीन अप्रैल की रात को जंगल में शिकार पर गया था। इस दौरान रात को जंगल के रास्ते में जाते समय राजीव का पैर फिसलने से बंदूक का ट्रिगर दब गया और गोली लगने से संतोष की मौके पर ही मौत हो गई थी। जबकि इस घटना से घबराकर सोबन, पंकज और अर्जुन ने वहां छानी में रखा जहर पी लिया। जिससे कुछ देर बाद उनकी भी मौत हो गई थी। इस घटना के बाद राजीव फरार हो गया था। घटना के दूसरे दिन मृतक संतोष के चाचा ने राजीव के खिलाफ राजस्व पुलिस चौकी में साक्ष्य छुपाने और आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का मुकदमा दर्ज कराया था।
7 अप्रैल को राजीव ने मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में आत्म समर्पण कर दिया था। न्यायालय ने उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया था, लेकिन शिकार करने जंगल ले जाई बंदूक बरामद न होने पर पुलिस ने साक्ष्य छिपाने के आरोप मेें राजीव के पिता प्रताप सिंह को भी 16 अप्रैल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। न्यायालय से उसे जमानत मिल गई थी। घनसाली थानाध्यक्ष कुलदीप शाह ने बताया कि मुखवीर से सूचना मिली थी कि प्रताप सिंह ने बंदूक छानी में छिपा रखी है। सोमवार को पुलिस टीम प्रताप सिंह की गांव से दूर चौलाह नामे तोक छानी में पहुंची। थानाध्यक्ष शाह ने बताया कि छानी से बिना लाइसेंस बंदूक के साथ प्रताप सिंह को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। जहां से न्यायालय ने उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें