फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने कोरोना संक्रमण से बचाव को जागरुकता रैली निकाली

विज्ञापन
विज्ञापन
टिहरी पुलिस ने कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. योगेंद्र सिंह रावत की अगुवाई में जन जागरूकता रैली निकाली। पुलिस कार्यालय में रैली का शुभारंभ करते हुए एसएसपी ने कहा कि कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए सावधानी बरतना जरूरी है। संक्रमण को रोकने के लिए हर व्यक्ति को अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी। उन्होंने कहा कि कोरोना से बचाव के लिए सभी लोग घर से बाहर निकलते समय मास्क पहने, सामाजिक दूरी का पालन करें और नियमित रूप से साबुन से हाथ धोएं। रैली में एसएसपी कार्यालय, थाना नई टिहरी, चंबा, पुलिस लाइन और अग्रिशमन विभाग के पुलिस अधिकारियों और जवान शामिल थे। रैली में एसएसपी डा. योगेंद्र सिंह रावत, सीओ धन सिंह तोमर, जूही मनराल, एआरओ विपिन कुमार, कोतवाल चंदन सिंह चौहान, सुंदरम शर्मा, प्रतिसार निरीक्षक सुशील रावत और रविंद्र आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें