फोटो
नई टिहरी। अपर पुलिस अधीक्षक जेआर जोशी ने नई टिहरी, बौराड़ी के व्यापार मंडल और टैक्सी यूनियन के पदाधिकारियों की बैठक ली। नई टिहरी कोतवाली सभागार में आयोजित बैठक में एएसपी जोशी ने व्यापारियों की समस्याएं सुनी। व्यापार मंडल अध्यक्ष ज्योति डोभाल, महिताब गुनसोला ने शहर में फेरी वालों पर रोक लगाने, युवाओं में बढ़ते नशे के प्रचलन को रोकने गश्त बनाने की मांग की। कहा नगर क्षेत्र के मार्गो पर दोपहिया वाहन चलाने पर हेलमेट पहनने में छूट दी जानी चाहिए। पार्किंग समस्या से निजात और बाहरी लोगों का नियमित सत्यापन करने की मांग की। जिस पर एएसपी ने शहर में नियमित गश्त करने की बात कही। बैठक में कोतवाली निरीक्षक चंद्रभान सिंह अधिकारी, व्यापार मंडल के प्रांतीय संयुक्त महामंत्री अब्दुल अतीक, जिला महामंत्री कर्ण सिंह तोपवाल, कोषाध्यक्ष मायाराम थपलियाल, मनोज चमोली, अजय गुप्ता, जयेंद्र पंवार, अमरीश पाल मौजूद थे। संवाद