नई टिहरी। जाखणीधार ब्लॉक के कंडियाल, लबोई गांव के ग्रामीणों ने वन विभाग और द हंस फाउंडेशन के फायर फाइटर्स के साथ मिलकर गांवों की मुख्य सड़कों, रास्तों के किनारों से चीड़ की सूखी पत्तियों को हटाया। उन्होंने कहा कि आपसी सहयोग से ही वनों को आग से बचाया जा सकता है। वन क्षेत्राधिकारी हर्षमणि उनियाल ने कहा कि छोटी-छोटी सावधानियों ने वनों में आग लगने से बचाई जा सकती है। इसमें ग्रामीणों का सहयोग महत्वपूर्ण है। द हंस फाउंडेशन के प्रकाश लाल ने बताया कि फायर फाइटर्स निरंतर ग्रामीणों को वनों को आग से बचाने के लिए जागरूक कर रहे हैं। इस मौके पर भगवती सेमवाल, राजेंद्र सेमवाल, ममता देवी, शकू देवी, उर्मिला देवी, बबीता देवी, उमा देवी और गीता देवी मौजूद रहीं। संवाद