फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: वार्ता के लिए नहीं पहुंचे अधिकारी, राह ताकते रहे ग्रामीण

Wed, 04 Nov 2026 06:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
लंबगांव (टिहरी)। लंबगांव बाईपास सड़क के निर्माण को लेकर ग्रामीणों की शिकायत सुनने के लिए लोनिवि के अधिकारी निर्धारित समय पर नहीं पहुंचे। बीते मंगलवार को स्यालगी में अधिकारियों के साथ प्रस्तावित वार्ता के लिए ग्रामीण शाम तक इंतजार करते रहे लेकिन शाम पांच से छह बजे तक किसी अधिकारी के मौके पर नहीं पहुंचने से ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। नाराज ग्रामीणों ने विभाग के खिलाफ नारेबाजी कर रोष जताया। समस्या का जल्द समाधान नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

ग्रामीणों का आरोप है कि सिरकोली-पिपलोगी-स्यालगी बाईपास सड़क का निर्माण निर्धारित सर्वे और मानकों के अनुरूप नहीं किया जा रहा है। स्यालगी क्षेत्र में सड़क निर्माण के दौरान मनमाने ढंग से कटान किया गया है। इससे ग्रामीणों को आपत्ति है। उनका कहना है कि सड़क का निर्माण निर्धारित सर्वे के अनुसार ही कराया जाना चाहिए। इस संबंध में बीते सप्ताह ग्रामीणों का प्रतिनिधिमंडल जिलाधिकारी से मिला था। उन्होंने डीएम से निर्धारित सर्वे के अनुसार सड़क निर्माण कराने की मांग की थी।
इस पर लोनिवि ने तीन नवंबर को स्यालगी पहुंचकर ग्रामीणों के साथ वार्ता करने का आश्वासन दिया था। विभाग के आश्वासन पर ग्रामीण सुबह से ही एकत्र होकर अधिकारियों का इंतजार करते रहे, लेकिन कोई अधिकारी नहीं पहुंचा। स्थानीय निवासी रामचंद्र कलूडा ने कहा कि सड़क निर्माण से जुड़ी समस्या के बारे में विभाग को कई बार लिखित और मौखिक रूप से अवगत कराया जा चुका है। इसके बावजूद ग्रामीणों की शिकायतों पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि विभाग की ओर से वार्ता का समय देने के बाद भी अधिकारी नहीं पहुंचे जिससे ग्रामीणों में नाराजगी है। वार्ता के इंतजार में सुखदेव कलूडा, भगत सिंह कलूड़ा, सतपाल कलूडा, शिव सिंह कलूडा, गुलाब सिंह, सोहन सिंह, भूर्य सिंह कलूडा, बलबीर कलूडा, हंसा देवी, जस्सी देवी, भगवानी देवी, सीता देवी, फूलदेई देवी, शांता देवी, रीना देवी मौजूद रहे।

ग्रामीणों के साथ सड़क निर्माण के संबंध में वार्ता के लिए सहायक अभियंता को जाना था, लेकिन उसी दिन एक आवश्यक मामले में उच्च न्यायालय में सुनवाई के लिए उन्हें जाना पड़ा। अब दिवाली के बाद ग्रामीणों के साथ वार्ता के लिए समय निर्धारित किया जाएगा।
विज्ञापन

-राजेंद्र कुमार टम्टा, ईई लोनिवि प्रांतीय खंड बौराड़ी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें