फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फीस जमा करने की होड में दो गज तो दूर इंचभर जगह नहीं छूट रही खाली

विज्ञापन
विज्ञापन
अभ्यर्थियों को डिग्री (उपाधि) जारी करने में इन दिनों श्रीदेव सुमन विवि के कर्मचारियों को खूब पसीना बहाना पड़ रहा है। विवि मुख्यालय में अभ्यर्थियों की बढ़ती भीड़ के बीच कोरोना संक्रमणकाल में शारीरिक दूरी के नियमों की जमकर धज्जिया उड़ रही है। विवि प्रशासन भी मामले में पूरी तरह से लापरवाह बना हुआ है। फीस काउंटर पर लाइन में खड़े अभ्यर्थी दो गज की दूरी तो दूर एक इंच जगह भी खाली नहीं छोड़ पा रहे हैं। सबसे बड़ी समस्या डाटा सेंटर की है। डाटा सेंटर में प्रशिक्षित कर्मचारी न होने के कारण अंकतालिका, उपाधि में छात्र-छात्राओं के नाम, विषय गलत अंकित होकर आ रहे हैं, जिसे सुधारने के लिए छात्रों को विवि के चक्कर काटने पड़ रहे हैं।
विज्ञापन

गढ़वाल मंडल के सात जिलों में उच्च शिक्षा की कमान संभाले श्रीदेव सुमन विवि की लचर प्रशासनिक व्यवस्था ढर्रे पर नहीं आ रही है। विवि से संबद्ध कॉलेजों की संख्या 148 तक पहुंच गई है, लेकिन तृतीय और चतुर्थ श्रेणी में एक भी स्थायी कर्मचारी नहीं है। आउट सोर्सिंग के 45 कर्मचारियों के भरोसे विवि की व्यवस्थाएं संचालित की जा रही है। विवि का डाटा सेंटर छात्र-छात्राओं की परेशानी का सबसे बड़ा कारण बन गया है। डाटा सेंटर में ट्रेड कर्मी न होने के कारण छात्र-छात्राओं की अंकतालिका और उपाधि में बार-बार नाम, अनुक्रमांक, नामांकन संख्या और विषय गलत प्रिंट होकर आ रहे हैं।
लोक सेवा आयोग की ओर से इन दिनों प्रवक्ता और एलटी पदों के लिए विज्ञप्ति जारी की गई है। उक्त पदों के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को शैक्षणिक प्रमाण पत्रों के साथ डिग्री भी अनिवार्य रूप से संलग्न करनी है। डिग्री लेने के लिए इन दिनों श्रीदेव सुमन विवि मुख्यालय बादशहीथौल में अभ्यर्थियों की भीड़ उमड़ी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें