फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: रसोई गैस आने की अफवाह से लगे रहे लोग घंटों लाइन में

Mon, 06 Apr 2026 05:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
एसडीएम के समझाने के बाद लोग अपने घरों को लौटे
विज्ञापन

घनसाली (टिहरी)। बाजार में रसोई गैस का ट्रक आने की अफवाह के चलते गत रात्रि लोग इंडियन गैस एजेंसी के बाहर तीन घंटे लाइन में लगे रहें। एसडीएम के समझाने के बाद ही लोग अपने घरों को लौटे।

रसोई गैस का ट्रक आने की अफवाह के चलते रविवार शाम करीब सात बजे से लोगों ने गैस एजेंसी के बाहर लाइन लगानी शुरू कर दी। देखते ही देखते लाइन लंबी होती गई। सूचना मिलने के बाद घनसाली एसडीएम अल्केश नौडियाल भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने लोगों को समझाने का काफी प्रयास किया लेकिन लोग लाइन से हटने को तैयार नहीं हुए।
विज्ञापन

एसडीएम ने कहा कि सोमवार सुबह रसोई गैस ट्रक आने के बाद गैस वितरित की जाएगी। एसडीएम के नेतृत्व में रात 10 बजे तक लाइन में खड़े लोगों को एजेंसी कर्मियों ने टोकन बांटकर सुबह गैस लेने को कहा। इसके बाद लोग अपने घरों को जाने के लिए राजी हुए। एसडीएम ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में रोस्टर के मुताबिक ही गैस भेजी जाएगी।
विज्ञापन

वहीं स्थानीय निवासी विनोद लाल ने बताया कि गत पांच दिनों से घनसाली में रसोई गैस की सप्लाई न होने के कारण लोगों की चिंता बढ़ गई है। रसोई गैस आने की अफवाह के कारण देर शाम को ही लाइन में लग गए। वहीं सोमवार सुबह 288 रसोई गैस सिलिंडर लेकर ट्रक घनसाली पहुंचने के बाद पुलिस के निगरानी में उपभोक्ताओं को रसोई गैस वितरित की गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें