फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: महायज्ञ में लोगों ने आहुति डालकर की सुख-समृद्धि की कामना

Mon, 03 Aug 2026 06:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजपुर के बटुक भैरव मंदिर प्रांगण में पांच कुंडीय गायत्री महायज्ञ संपन्न
विज्ञापन

लंबगांव (टिहरी)। गायत्री शक्तिपीठ नई टिहरी की ओर से व्यसन मुक्ति अभियान के तहत ग्राम पंचायत बिजपुर के बटुक भैरव देवता मंदिर प्रांगण में पांच कुंडीय गायत्री महायज्ञ और गुरु दीक्षा संस्कार का भव्य आयोजन हुआ। महायज्ञ में बड़ी संख्या में लोग ने आहुति डालकर सुख-समृद्धि की कामना की।
गायत्री शक्तिपीठ परिवार से जुडे़ लोगों ने विधि-विधान के साथ हवन यज्ञ संपन्न कराया। गायत्री शक्तिपीठ के नशामुक्ति के जिला प्रमुख देवी सिंह पंवार ने कहा कि यज्ञ भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है। हवन-यज्ञ परिवार और समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है। ग्राम प्रधान संजी देवी ने यज्ञ को आध्यात्मिक चेतना, सामाजिक समरसता और लोक कल्याण के लिए जरूरी बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर कार्यक्रम संयोजक बीपी बधानी, रेणुका पंवार, मनीषा बिष्ट, राजीव पंवार, अमन राणा, ललीता बिष्ट, मनबाेध बिष्ट, लता ठाकरे, राहुल भंडारी, किरन कुमार, संजय बिष्ट माैजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें