फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क निर्माण की मांग को लेकर मुखर हुए पिपलोगी गांव के लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क निर्माण की मांग को लेकर पिपलोगी गांव के लोग एक बार फिर मुखर हो गए हैं। एक माह के अंतर्गत सड़क निर्माण शुरू न करने पर ग्रामीणों ने आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी है। इस संबंध में गांव के जनप्रतिनिधियों की ओर से मुख्यमंत्री और डीएम को ज्ञापन प्रेषित किया गया है।
विज्ञापन

रौणद-रमोली पट्टी के पिपलोगी गांव के लिए 2016 में तीन किमी सड़क की स्वीकृति मिली थी, लेकिन सड़क निर्माण शुरू नहीं हो पाया था। ग्राम प्रधान प्रियंका देवी, पूर्व प्रधान त्रिलोक बिष्ट ने सीएम और डीएम को ज्ञापन प्रेषित कर एक माह के अंतर्गत सड़क निर्माण शुरू करने की मांग की है। ऐसा न करने पर उग्र आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी है। ज्ञापन में कहा गया है कि सड़क निर्माण के लिए प्रथम चरण की स्वीकृति के बाद अभी तक द्वितीय चरण की स्वीकृति नहीं मिल पाई। सड़क न होने से उन्हें लंबगांव बाजार से चार किमी खड़ी चढ़ाई पार कर खाद्यान्न और आवश्यक सामग्री ढोने को मजबूर होना पड़ता है। लोनिवि के ईई केएस नेगी ने बताया कि पिपलोगी गांव के लिए सड़क निर्माण का प्रस्ताव शासन स्तर पर लंबित है। द्वितीय चरण की स्वीकृति का प्रस्ताव दो बार शासन को भेजा जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें