फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: दिखोलगांव के लोगों ने की मुआवजे की मांग

Mon, 23 Dec 2024 10:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
नई टिहरी। ऑल वेदर परियोजना के तहत ऋषिकेश-गंगोत्री हाईवे पर दिखोलगांव के ग्रामीणों ने अधिग्रहीत किए गए खेतों का चार साल बाद भी मुआवजा न मिलने पर आक्रोश जताया है। इस संबंध में डीएम को ज्ञापन सौंपकर आगामी एक जनवरी तक मुआवाजा भुगतान न होने पर खेतों की मिट्टी हाईवे पर डालने की चेतावनी दी। ग्रामीणों ने बताया कि अधिकांश लोगों के पास सीमित मात्रा में कृषि योग्य भूमि है, लेकिन उन्होंने अपने भूमि ऑल वेदर परियोजना के लिए दे दी थी। चार साल बाद भी मुआवजा भुगतान न होने पर उन्होंने रोष जताया। डीएम मयूर दीक्षित ने ग्रामीणों को जल्द समस्या समाधान कराने का आश्वासन दिया। इस मौके पर अजयपाल सिंह खत्री, गीता खत्री, लक्ष्मी, रंजना देवी, अरविंद खत्री, सरस्वती देवी, सीमा, गीता सौकिना, अशर्फी, आनंद सिंह, मदन सिंह मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें