घनसाली (टिहरी)। क्रिसमस के त्योहार और नए सााल में खाद्य पदार्थो में मिलावट की संभावनाओं को देखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने घनसाली, पडागली और जाखधार बाजार की दुकानों में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान छह दुकानदार बिना लाइससेंस के खाद्य पदार्थ बेचते हुए पाए गए। तीन होटलों में साफ-सफाई नहीं मिली। उक्त सभी 9 लोगों को मौके पर ही नोटिस थमाकर एक सप्ताह में जवाब देने को कहा गया है। वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी शारदा शर्मा ने बताया कि अलग-अलग दुकानों से आठ सैंपल भरे गए है। जिससमें मिठाई और दाल के दो-दो, खाद्य तेल, मसाला, न्यूट्री, बिस्कुट के सैंपल लेकर प्रयोगशाला जांच को भेजे गए है। सब्जी, फलों की दुकानों में सफाई, मिठाई की दुकानों में रेट लिस्ट, ट्रे पर एक्सपायरी डेट, रेस्टोरेंट, होटल और ढाबों में फूड सेफ्टी डिस्प्ले बोर्ड लगाने को कहा गया है। संवाद