फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: धारकाेट गांव के लोग बाहरी लोगों को नहीं बेचेंगे जमीन

Sun, 01 Dec 2024 06:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
लंबगांव (टिहरी)। धारमंडल पट्टी के धारकाेट गांव में आयोजित बैठक में ग्रामीणों अब बाहरी लाेगाें काे जमीन न बेचने का निर्णय लिया है। कुछ लोगों की ओर से जमीन बेचने पर पर कड़ा आक्रोश व्यक्त किया। बैठक में गांव के लोगों ने कहा कि कुछ बिचाैलिए गांव की जमीन बाहरी लाेगाें काे बेच रहे है, जाे कि भविष्य के लिए अच्छा नहीं है। बैठक में ग्रामीणाें ने निर्णय लिया कि अब गांव का काेई भी व्यक्ति बाहरी लाेगाें काे जमीन नहीं बेचेगा। यदि जमीन बेचेगा ताे उस परिवार का गांव से सामाजिक बहिष्कार किया जाएगा। बताया कि जिन लोगों ने जमीन बेची है इस मामले में गांव के लोगों का एक प्रतिनिधिमंडल डीएम से मिलकर अपना पक्ष रखेगा। बैठक में रविंद्र सिंह नेगी, धीरज नेगी, राेहित नेगी, महेश नेगी, भूपेंद्र नेगी, मकानी देवी, चुन्नी देवी, सुमना देवी आदि मौजूद रही। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें