फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: पटूड़ी गांव ने ठाना नशे को नहीं मिलेगी पंचायत की धरती

Tue, 03 Feb 2026 06:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
नियमों का उल्लंघन पर 51 हजार का जुर्माना वसूलेगी ग्राम पंचायत
विज्ञापन

नई टिहरी। जाखणीधार ब्लॉक के पटूड़ी गांव में ग्राम पंचायत की खुली बैठक के दौरान ग्रामीणों ने सर्वसम्मति से गांव को नशा मुक्त बनाने का संकल्प लिया। बैठक में मांगलिक और सार्वजनिक कार्यक्रमों में शराब का सेवन पूरी तरह प्रतिबंधित रखने का निर्णय लिया गया। गांव की दुकानों के आसपास और सार्वजनिक स्थलों पर ताश खेलने पर भी रोक लगाई जाएगी। नियमों का उल्लंघन करने पर ग्राम पंचायत की ओर से 51 हजार रुपये का अर्थदंड वसूला जाएगा।
मंगलवार को ग्राम प्रधान विजय लाल शाह की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में ग्रामीणों ने नशे को समाज के लिए खतरा बताया। उन्होंने कहा कि शादी, मेहंदी, मुंडन, जन्मदिन और शादी की सालगिरह आयोजनों में खुलेआम शराब परोसे जाने से खासकर युवा पीढ़ी प्रभावित हो रही है जो भविष्य के लिए चिंताजनक है। ग्रामीणों ने कहा कि समय रहते सख्त कदम नहीं उठाए गए तो सामाजिक ताना-बाना कमजोर पड़ सकता है।
विज्ञापन

बैठक में निर्णय लिया गया कि ग्राम सभा की सीमा के भीतर शराब का क्रय-विक्रय पूरी तरह बंद रहेगा। पंचायत स्तर पर सामाजिक निगरानी व्यवस्था भी मजबूत की जाएगी, ताकि तय नियमों का प्रभावी ढंग से पालन हो सके। पहाड़ की पुकार संस्था की संस्थापक अवंतिका भंडारी ने ग्रामीणों की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि नशा मुक्त समाज ही स्वस्थ और सशक्त भविष्य की नींव रखता है। उन्होंने आश्वस्त किया कि संस्था इस मुहिम में पंचायत और ग्रामीणों को हर संभव सहयोग देगी।
विज्ञापन

बैठक में आशा रावत, मीनू टम्टा, अंजलि कठियाल, रौनकी देवी, दयाल सिंह नेगी, बलराज, निलिख, रणवीर, पवन, पृथ पाल, महावीर लाल, प्रेम सिंह, कलम नेगी, जितार सिंह, रोशन लाल, अषाड़ी देवी, सोबती देवी, प्रभा देवी, सरिता, सरस्वती, कुशला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें