हिरी के नैनबाग में बड़ी संख्या में लोगों ने ली आप की सदस्यता।
- फोटो : NEW TEHRI
आम आदमी पार्टी ने टिहरी जिले में भी सदस्यता अभियान को तेज कर दिया है। जौनपुर ब्लॉक के नैनबाग में जिला पंचायत सदस्य व आप नेता अमेंद्र बिष्ट के नेतृत्व में चार ग्राम प्रधानों समेत 180 लोगों ने आप का दामन थामा।
रविवार को नैनबाग में आयोजित सदस्यता अभियान में आप नेता अमेंद्र बिष्ट ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में आप सबसे महत्वपूर्ण भूमिका में होगी। इस दौरान घराड़ा के प्रधान जयेंद्र सिंह पंवार, बसाणगांव के अरविंद रावत, भटवाड़ी राजवीर रावत, ललिता देवी, दिनेश रतूड़ी, बचन दास समेत सैकड़ों लोगों ने आप की सदस्यता ली। संवाद