फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: धनोल्टी में अंग्रेजी शराब की दुकान में मिली ओवर रेटिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
स्टाॅक रजिस्टर में भी मिली कई खामियां, सीसीटीवी कैमरे भी खराब
विज्ञापन

एसडीएम व तहसीलदार के औचक निरीक्षण में मिली खामियां
थत्यूड़ (टिहरी)। अंग्रेजी शराब की दुकानों पर निर्धारित मूल्य से अधिक धनराशि वसूलने की शिकायत पर प्रशासन ने सख्ती बरतनी शुरू कर दी है। बुधवार तीन दिसंबर को एसडीएम धनोल्टी नीलू चावला और तहसीलदार बिरम सिंह पंवार ने धनोल्टी में स्थित अंग्रेजी शराब की दुकान और सीएससी सेंटर का औचक निरीक्षण किया।
दुकान पर उपभोक्ताओं से निर्धारित मूल्य से अधिक धनराशि वसूली जा रही थी। दो दिसंबर को एसडीएम संदीप कुमार ने भी पीपलडाली में अंग्रेजी शराब की दुकान में कई खामियां पाकर जुर्माने की कार्यवाही की। धनोल्टी एसडीएम ने बताया कि जिस बोतल पर 410 रुपये मूल्य अंकित था। उसे 420 रुपये में बेचा जा रहा था। उपभोक्ताओं की ओर से बिल मांगे जाने पर भी उपलब्ध नहीं कराया गया।
विज्ञापन

बिल प्रिंटिंग मशीन भी खराब पाई गई। दुकान का स्टॉक रजिस्टर का निरीक्षण करने पर उसमें भी कई अनियमितताएं पाई गई। उपलब्ध स्टॉक और बिक्री के अभिलेखों में अंतर पाया गया। शराब की दुकान में लगाए गए सीसीटीवी कैमरे भी कार्यशील अवस्था में नहीं मिले। एसडीएम ने कहा कि एक्साइज नीति के मानकों को पूरा नहीं करने और कई खामियां पाए जाने के कारण दुकान पर जुर्माना लगाने के लिए डीएम को विस्तृत रिपोर्ट भेज दी गई है।
विज्ञापन

दुकान संचालक को नियमों का पालन करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि धनोल्टी में स्थित एक सीएससी सेंटर में सभी व्यवस्थाएं सही पाई गई। जबकि दूसरा सीएससी सेंटर बंद पाया गया। उन्होंने कहा कि उपभोक्ता हितों की सुरक्षा और पारदर्शिता के लिए औचक निरीक्षण जारी रहेगा। इस मौके पर कानूनगो चतर सिंह चौहान, राजस्व उप निरीक्षक अंबुज चतुर्वेदी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें