फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri:  तीन साल के मासूम को निवाला बनाने वाले गुलदार को मारने के आदेश, बेटे को खोने के गम से सदमे में मां

Tue, 01 Oct 2024 04:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, घनसाली (टिहरी)।

सार

मासूम बेटे की मौत के बाद से उसकी मां कुसुम लता (मंजू) और नानी आशा देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। कुसुम 22 सितंबर को ही कुछ दिन के लिए मायके गई हुई है। वह बार-बार अपने बेटे को याद कर करके रो रही है। कुसुम ने रोते हुए कहा कि राज उसका अकेला सहारा था।
विज्ञापन
Leopard - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रविवार शाम को हिंदाव पट्टी के पुर्वाल गांव में एक तीन वर्षीय बच्चे को गुलदार ने मार दिया था, जिसके बाद से लोगों में दहशत है। ग्रामीणों के आक्रोश को देखते हुए वन विभाग ने गुलदार को मारने के आदेश जारी कर गांव में दो शिकारी तैनात कर दिए हैं। गुलदार की लोकेशन ट्रेस करने के लिए आठ ट्रैप कैमरे और दो पिंजरे भी लगाए गए हैं।

विज्ञापन


रविवार शाम पांच बजे लगभग पुर्वाल गांव में घर के आंगन में खेल रहे तीन वर्ष के मासूम राज को गुलदार उठाकर ले गया था। खोजबीन के बाद राज का शव घर से सौ मीटर दूर झड़ियों में मिला था। डीएफओ पुनीत तोमर ने बताया कि सोमवार को गुलदार को मारने के आदेश मिल चुके हैं, जिसके बाद शिकार जॉय हुकिल और गंभीर सिंह भंडारी को गांव में तैनात कर दिया गया है। मृतक के परिजनों को फिलहाल दो लाख का चेक दे दिए गया है। मुआवजे की शेष राशि भी शीघ्र दे दी जाएगी। उन्होंने ग्रामीणों से अपने बच्चों को अकेले नहीं छोड़ने की अपील की है।

मां कुसुम और नानी आशा देवी का रो-रोकर है बुरा हाल
मासूम राज की मौत के बाद से उसकी मां कुसुम लता (मंजू) और नानी आशा देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। कुसुम 22 सितंबर को ही कुछ दिन के लिए मायके गई हुई है। वह बार-बार अपने बेटे को याद कर करके रो रही है। कुसुम ने रोते हुए कहा रही कि राज उसका अकेला सहारा था। आर्थिक तंगी के बीच उसने अपने बेटे का किसी तरह पालन पोषण कर उसे तीन साल का किया था।
विज्ञापन


गुलदार ने एक झटके में उससे उसका बेटा छीन लिया। नानी आशा देवी ने बताया कि रविवार सुबह वह ग्रामीणों के साथ धान की मंडाई करने के लिए खेतों में गई थी। ताकि उसे जो पैसा मिले उनसे वह अपनी बेटी कुसुम लता के लिए चप्पल खरीद सके। जब शाम को वह धान की मंडाई करके जैसे घर आ रही थी तभी ग्रामीणों ने उसे उनके नाती राज को गुलदार द्वारा उठाकर ले जाने की सूचना दी।

ये भी पढ़ें...Kedarnath Dham:  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाई पंकज मोदी पहुंचे धाम, बाबा केदार के दर्शन कर लिया आशीर्वाद
विज्ञापन


आशा देवी उस घड़ी को कोश रही रही है, जब उसकी बेटी उनके घर आई थी। बताया कि उनकी बेटी कुसुम लता सात माह की गर्भवती भी है। सोमवार को मृतक राज का दादा भरतलाल और अन्य ग्रामीण बणगांव से पुर्वाल गांव पहुंचे। आशा देवी के घर पर सांत्वना देने वालों का तांता लगा है। कुसुम का पति दूसरे शहर में होटल में नौकरी करता है। उन्हें घटना की सूचना दे दी है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें