छोटे टेंडर आमंत्रित करने और टेंडरों का प्रकाशन राष्ट्रीय समाचार पत्रों में करने की मांग को लेकर ठेकेदारों ने लोनिवि चंबा में धरना दिया और ईई को ज्ञापन प्रेषित किया। ठेकेदारों का कहना है कि सड़क निर्माण के लिए विभाग की ओर से बड़े टेंडर आमंत्रित किए जा रहे हैं, जो स्थानीय ठेकेदारों के हित में नहीं है। ई टेंडरिंग न करके छोटे-छोटे टेंडर आमंत्रित किए जाए। धरना देने वालों में दिनेश कृषाली, अनिल राणा, राजेंद्र प्रसाद डोभाल, नरेंद्र रावत, कमल सिंह, गिरवीर सिंह, जितेंद्र डोभाल, दिनेश भट्ट आदि बैठे रहे।