फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: जौनपुर रेंजों को मुनिकीरेती में शामिल करने का विरोध

Thu, 19 Feb 2026 07:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रामीणों ने रेंजों को जबरन शामिल करने पर दी आंदोलन की चेतावनी
विज्ञापन

नैनबाग (टिहरी)। जौनपुर ब्लॉक की बद्रीगाड, कैंपटी, देवलसारी और जौनपुर रेंजों को मसूरी वन प्रभाग से मुनिकीरेती वन प्रभाग में शामिल किए जाने के विरोध में क्षेत्र के ग्रामीणों ने धरना दिया। वन मंत्री को भेजे ज्ञापन में उन्होंने रेंजों को यथावत रखने की मांग उठाई। रेंजों को जबरन मुनिकीरेती में शामिल किए जाने पर आंदोलन की चेतावनी दी।

मसूरी पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष मनमोहन सिंह मल्ल के नेतृत्व में जौनपुर की चारों रेजों को मसूरी वन प्रभाग से हटाकर मुनिकीरेती वन प्रभाग में शामिल किए जाने के विरोध में क्षेत्र के ग्रामीणों ने मसूरी वन प्रभाग कार्यालय में पहुंचकर सांकेतिक धरना दिया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। पूर्व पालिका अध्यक्ष मल्ल ने कहा कि जौनपुर क्षेत्र की चारों रेंजों को मुनिकीरेती में शामिल किए जाना औचित्यहीन है।
विज्ञापन

जौनपुर क्षेत्र के लोग अपने काम के सिलसिले में अक्सर मसूरी वन प्रभाग में आते हैं। क्षेत्र के लोगों के यहां पहुंचना आसान है लेकिन मुनिकीरेती में शामिल किए जाने के बाद लोगों के लिए सैकड़ों किलोमीटर की दूरी तय करनी पड़ेगी। लोगों की भावनाओं के विपरीत किए जा रहे इस कार्य पुरजोर विरोध किया जाएगा।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने एसडीओ दिनेश प्रसाद नौटियाल के माध्यम से वन मंत्री को ज्ञापन भेजकर चारों रेंजों को यथावत रखने की मांग की है। विरोध के बाद भी जौनपुर रेंजों को मुनिकीरेती में शामिल किया जाता है तो क्षेत्र के ग्रामीण उग्र आंदोलन शुरू करेंगे। इस मौके पर मौगी के पूर्व प्रधान मेघ सिंह कंडारी, सुरेंद्र सिंह रावत, अमित गुप्ता, मदन मोहन सेमवाल, कमल सिंह, मुकेश पंवार, श्वेता राणा, धीरेंद्र वर्मा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें