फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर पंचायत में शामिल करने का विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर पंचायत गजा की ओर से ग्राम पंचायत जयकोट, गौंसारी और फलसारी की परिसंपत्तियों को जबरन नगर पंचायत में शामिल करने पर ग्रामीणों ने कड़ा विरोध किया। जयकोट की प्रधान प्रियंका चौहान के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने डीएम को बताया कि 2015 में नगर पंचायत गजा के गठन के समय जयकोट गांव की बैठक में गांव को निकाय में शामिल न किए जाने का प्रस्ताव पारित किया गया था। यही स्थिति गौंसारी और फलसारी की भी है, लेकिन आपत्ति के बावजूद गांव का आंशिक हिस्सा गजा-चाका मोटर मार्ग को निकाय में शामिल कर दिया। अब नगर पंचायत ग्राम पंचायत के भवन, बरातघर, घंटाकर्ण मंदिर को भी निकाय में स्थानांतरण करने की कार्रवाई कर रही है। प्रतिनिधिमंडल में बचन सिंह भगवान सिंह, ज्योति सिंह, विनोद चौहान, मंगल सिंह, पूर्ण सिंह, प्रताप सिंह, सत्ये सिंह, चैतराम, फैजा सिंह, नीलम, बबीता, गुड्डी देवी, मान सिंह, ज्योति सिंह, सभासद सुनील चैहान, पूलमा देवी शामिल रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें