प्रतापनगर ब्लॉक के रमोल गांव में आयोजित ओणेश्वर महादेव ओपन क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल सहारा क्लब के नाम रहा। क्लब के खिलाड़ियों ने धमाकेदार बल्लेबाजी कर पांच विकेट से मैच जीता। विजेता टीम को 21 हजार और ट्राफी से सम्मानित किया गया।
रमोलगांव के खेल मैदान में चल रहे क्रिकेट मैच का फाइनल सहारा क्लब रमोलगांव और थकलेश्वर क्लब डोडग थापला के बीच खेला गया। डोडग थापला की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। थापला की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में 70 रन का लक्ष्य दिया। जवाबी पारी में उतरी सहरा क्लब के खिलाड़ियों ने धमाकेदार बैटिंग करते हुए छह ओवर में ही 71 रन बनाकर पांच विकेट से मैच जीत लिया। हरीश नेगी मैन ऑफ द मैच और आशीष पोखरियाल को मैन ऑफ द सिरीज से नवाजा गया। मुख्य अतिथि हिंदू जागरण मंच के जिलाध्यक्ष रोशन रांगड़ ने सहारा क्लब विजेता टीम को 21 हजार व उप विजेता रही डोडग थापला की टीम को 11 हजार दिया गया।