फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध अंग्रेजी शराब के साथ एक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान एक व्यक्ति को 22 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। शराब के लिए प्रयुक्त वाहन को सील कर उसके खिलाफ आबकारी एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है। एसएसपी तृप्ति भट्ट के निर्देश पर पुलिस ने ड्रग्स और अवैध शराब की बिक्री रोकने के लिए वृहद स्तर पर चेकिंग अभियान शुरू किया है। थानाध्यक्ष रमेश सैनी ने बताया कि अभियान के तहत बुधवार रात को लंबगांव-कोटालगांव-चमियाला मोटर मार्ग पर चवाड़ बैंड के पास बुलेरो की तलाशी ली गई। इस दौरान वाहन में 22 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की गई है। वाहन में विजयपाल निवासी ग्राम डालगांव विनकखाल को गिरफ्तार कर आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें