26 दिसंबर को बालवीर दिवस पर आयोजित किए जाएंगे कार्यक्रम
नई टिहरी। भाजपा की जिलास्तरीय कार्यशाला में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की शताब्दी पर मनाए जाने वाले अटल स्मृति वर्ष और वीर बाल दिवस पर होने वाले कार्यों की जानकारी की दी। पूर्व प्रधानमंत्री की जयंती पर 25 से 31 दिसंबर तक प्रत्येक विधानसभा क्षेत्रों में सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे। इसके साथ ही 26 दिसंबर को बालवीर दिवस मनाया जाएगा।
रविवार को जिलाध्यक्ष उदय रावत की अध्यक्षता में आयोजित जिलास्तरीय कार्यशाला का जिले के सह प्रभारी रविंद्र राणा, प्रदेश मंत्री नलिन भट्ट ने शुभांरभ किया। सहप्रभारी रविंद्र राणा ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी का देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान रहा है। प्रदेश मंत्री नलिन भट्ट ने कहा कि 25 से 31 दिसंबर तक विधानसभा स्तर पर सम्मेलन आयोजित होंगे। इसके साथ ही 26 दिसंबर को सिखों के 10वें गुरु गुरु गोविंद सिंह के साहिबजादा जोरावर सिंह, फते सिंह का बलिदान दिवस भी मनाया जाएगा।
इस मौके पर विधायक किशोर उपाध्यक्ष, घनसाली विधायक शक्ति लाल शाह, महामंत्री बलवंत रावत, जयेंद्र सेमवाल, ब्लॉक प्रमुख राजेश नौटियाल, राजेश्वर पैन्यूली, सुरेंद्र भंडारी, मनीषा पंवार, खेम सिंह चौहान, सुनीता देवी,बसुमति घणाता, युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष मनीष राणा, महिला मोर्चा की अध्यक्ष इंदू डंगवाल,,मंडल अध्यक्ष विजय कठैत,राजेंद्र डोभाल, डॉ. प्रमोद उनियाल, जयेंद्र पंवार आदि मौजूद थे।