उत्तरकाशी। पृथ्वी दिवस के अवसर पर राजकीय इंटर कॉलेज कंडारी नौगांव के छात्र-छात्राओं ने कल के लिए जल अभियान के तहत गांव के एक प्राकृतिक जल स्रोत की सफाई उसे पुनर्जीवित किया। विद्यालय ने वर्ष 2025 में एक विद्यालय एक जल स्रोत के तहत धारे को गोद लिया था जिसकी देखरेख छात्र-छात्राएं लगातार कर रहे हैं।
शिक्षक सुरक्षा रावत के नेतृत्व में बच्चों ने जल स्रोत के कैचमेंट क्षेत्र में एक दर्जन से अधिक जलकुंड बनाकर संरक्षण का कार्य किया। गांव के प्रवासी व्यवसायी सुभाष गौड़ को प्रेरित कर उनके माता-पिता स्व. कमला देवी व स्व. बालक राम गौड़ की स्मृति में धारे का पुनरुद्धार कराया गया। नियमित सफाई व संरक्षण से अब इस स्थल का स्वरूप पूरी तरह बदल गया है।
प्रधानाचार्य नरेश रावत ने पहल की सराहना की। अभियान को सफल बनाने में ग्रामीण सोहनलाल, शिक्षक इंदर सिंह नेगी, विशंभर नौटियाल, प्रकाश सिंह मौजूद थे। इस मौके पर इंदिरा जोशी, द्वारिका सेमवाल, शिक्षक इंदर सिंह नेगी, विशंभर नौटियाल, प्रकाश सिंह मौजूद थे। संवाद