फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओल्ड स्टार ने माउंटेन क्लब को हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
डा. एपीजे अब्दुल कलाम विचार मंच और टिहरी टाइगर क्रिकेट क्लब की पहल पर शनिवार से बौराड़ी स्टेडियम में गजेंद्र असवाल और गिरीश घिल्डियाल मेमोरियल फुटबाल टूर्नामेंट शुरू हो गया। उद्घाटन मैच गुलदार एफसी और रॉयल स्ट्राइकर के बीच ड्रा रहा। दूसरे मैच में ओल्ड स्टार-जूनियर की टीम ने माउंटेन फुटबाल क्लब को 3 -2 से हराया।
विज्ञापन

पालिकाध्यक्ष सीमा कृषाली ने मैच का शुभारंभ किया। आयोजन समिति के अध्यक्ष अर्जुन बलूनी, मंच के प्रदेशाध्यक्ष अशद आमल ने बताया कि पहले मैच में गुलदार एफसी और रॉयल स्ट्राइकर के बीच मुकाबला ड्रॉ रहा। दूसरे मैच में मांउटेन फुटबाल क्लब और ओल्ड स्टार-जूनियर की टीम के बीच रोमांचक मैच हुआ। चौथे मिनट में माउंटेन क्लब के स्ट्राइकर सोमू ने गोल दागा, ओल्ड स्टार के इमरान ने 13वें मिनट गोल कर बराबरी की। इसके बाद ओल्ड स्टार के संजय पंवार ने 54वें मिनट और 63वें मिनट में गोल किए। माउंटेन की ओर से नवाजिश ने एक गोल किया, लेकिन टीम 3-2 से हार गई। 16 टीमों को चार-चार के ग्रुप में बांटा गया है। पूल से दो टॉप टीमें ही क्वार्टर फाइनल में प्रवेश करेंगी। इस मौके पर महिताब गुनसोला, राजेश नेगी, आफताब खान, संजय पंवार, इमरान अली, रवि गुनसोला, फहाद शेख, प्रकाश, वसीम सिद्दिकी, दिवाकर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें