फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दर्ज शिकायतों का शीघ्र निस्तारण करें अधिकारी : एडीएम

Tue, 02 Jun 2026 07:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
जाखणीधार ब्लॉक के उप तहसील मदननेगी में हुआ आयोजन
विज्ञापन

नई टिहरी। जाखणीधार ब्लॉक के उप तहसील मदननेगी में एडीएम शैलेंद्र सिंह नेगी की अध्यक्षता में तहसील दिवस आयोजित किया गया जिसमें फार्मर रजिस्ट्री, जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र के आवेदन पत्र पंजीकृत किए गए जबकि क्षेत्र के लोगों की ओर से उठाई गई समस्याओं के शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

माह के द्वितीय मंगलवार को मदननेगी उप तहसील में तहसील दिवस आयोजित किया गया। इस दौरान स्टॉल लगाकर विभागीय योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई। तहसील दिवस में पहुंची कफलोग गांव की फूला देवी द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना देने की मांग करने पर एडीएम ने बीडीओ जाखणीधार को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए। खोला के ग्रामीणों ने पानी के बिल अधिक आने की शिकायत दर्ज कराई। जलवाल गांव के प्रधान ने क्षेत्र में गैस आपूर्ति कराने की मांग की। सांदणा की फ्योंला देवी ने कहा कि वह रसोई गैस कनेक्शन की केवाईसी कराने के लिए बौराड़ी भारत गैस एजेंसी में चार बार चली गई लेकिन केवाईसी नहीं हो पा रही है जिससे वह खासी परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें