फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्यालयों को शिफ्ट करने के विरोध में चक्का जाम आज

Thu, 19 May 2016 10:02 PM IST
अमर उजाला/नरेंद्रनगर (टिहरी)।
विज्ञापन
नरेंद्रनगर स्थित कार्यालयों को जिला मुख्यालय शिफ्ट करने के विरोध में प्रदर्शन करते स्‍थानीय निवासी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
यहां स्थित कार्यालय शिफ्ट करने के विरोध स्थानीय लोगों ने नगर क्षेत्र के विभिन्न मार्गों से जुलूस निकाल प्रदर्शन किया। उन्होंने सीएम को भेजे ज्ञापन में यहां स्थापित कार्यालयों को शिफ्ट करने पर रोक लगाने की मांग की।
विज्ञापन


नरेंद्रनगर बचाओ संघर्ष समिति के बैनर तले रामलीला मैदान में एकत्रित लोगों ने नगर क्षेत्र में जुलूस निकाला। यहां तहसील परिसर में हुई सभा में वक्ताओं ने यहां स्थित सरकारी विभागों के कार्यालय नई टिहरी शिफ्ट करने पर खासा रोष जताया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार राजनीतिक द्वेष भावना के कारण कार्यालय हटा रही है।

उन्होंने कहा कि कार्यालय शिफ्टिंग के आदेश जल्द निरस्त नहीं किए गए तो आंदोलन तेज किया जाएगा। समिति ने आज शुक्रवार को 11 बजे पंत चौक पर चक्का जाम करने की चेतावनी दी है। प्रदर्शन करने वालों में पालिकाध्यक्ष दुर्गा राणा, राजेंद्र राणा, मदन पंवार, सरदार सिंह पुंडीर, रविंद्र सकलानी, रोशनी धमांदा, रेखा राणा, सरोजनी, आशा टम्टा, उमा देवी, बु़द्वि सिंह कैंतुरा, विजेंद्र सिंह आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें