फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनप्रतिनिधियों की समस्याएं गंभीरता से ले अफसर : यतीश्वरानंद

विज्ञापन
विज्ञापन
गन्ना विकास एवं जिले के प्रभारी मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने कहा कि जो अधिकारी-कर्मचारी जनप्रतिनिधियों की समस्याओं को गंभीरता से नहीं लेंगे, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं को एकजुटता के साथ 2022 विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुट जाने को कहा।
विज्ञापन

मंत्री बनने के बाद पहली बार टिहरी जिले में पहुंचे प्रभारी मंत्री यतीश्वरानंद का कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। मंत्री ने कार्यकर्ताओं की बैठक लेते हुए कहा कि मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं की बात न सुनने वाले अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। बांध प्रभावितों की समस्याओं के निराकरण को लेकर भी जल्द अधिकारियों के साथ अलग से बैठक की जाएगी। इससे पहले मंत्री ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि महाकुंभ के सफलता पूर्वक निपटने के बाद चारधाम यात्रा को भी भव्य बनाया जाएगा।
इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष सोना सजवाण, विधायक डा. धन सिंह नेगी, विजय सिंह पंवार, भाजपा जिलाध्यक्ष विनोद रतूड़ी, महामंत्री नलिन भट्ट, गोविंद रावत, ब्लॉक प्रमुख सुनीता देवी, शिवानी बिष्ट, बेबी असवाल, प्रेम दत्त जुयाल, संजय नेगी, घनश्याम नौटियाल, मेहरबान सिंह रावत, खेम सिंह चौहान, परमवीर पंवार, रविंद्र सेमवाल, विजय कठैत, उदय रावत, जगदंबा बेलवाल, धर्म सिंह रावत, हर्षमणी सेमवाल, ओमप्रकाश भुजवान, नरेश नेगी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें