राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नई टिहरी में शिक्षण सत्र 2020-21 के लिए कला, विज्ञान और वाणिज्य स्नातक प्रथम वर्ष में रिक्त सीटों पर प्रवेश लेने के इच्छुक छात्र-छात्राओं से आवेदन पत्र आमंत्रित किए गए हैं। महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डा. अरुणा सूत्राधारी ने बताया कि आवेदन पत्र ऑफलाइन और ऑनलाइन 10 अक्तूबर तक जमा कराए जा सकते हैं। संवाद