फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनएसयूआई ने अच्छे दिन नहीं आने पर मोदी सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन

Fri, 15 May 2015 06:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने अच्छे दिन नहीं आने पर केंद्र की मोदी सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया। उन्होंने सरकार के एक साल के कार्यकाल को निराशाजनक बताते हुए चंबा चौराहे पर जमकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


कहा कि लोकसभा चुनाव के दौरान मोदी ने विदेशों में जमा कालाधन वापस लाकर प्रत्येक भारतीय के खाते में 15 लाख रुपये डालने, भ्रष्टाचार, महंगाई और बेरोजगारी को दूर करने का भी वादा किया था।

इसके बावजूद सरकार ने एक साल में कोई  भी वादा पूरा नहीं किया है बल्कि उत्तराखंड को मिलने वाली सहायता में कटौती कर दी है। उन्होंने राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजकर सरकार से वादे पूूरा करवाने की मांग की है।
विज्ञापन


इस मौके पर एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष सौरभ तड़ियाल, दीपक नेगी, अंकित बहुगुणा, पवनेश कुमार, नवीन लेखवार, अनिल रमोला, विकास भट्ट, शिवम बिजल्वाण, राहुल रावत, अरविंद बिष्ट, आशीष सजवाण आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें