फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: स्वच्छता रैली और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ एनएसएस शिविर शुरू

Tue, 31 Dec 2024 04:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा/ घनसाली। रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ विद्या मंदिर इंटर कॉलेज उनियालसारी चंबा और इंटर कॉलेज विनयखाल का सात दिवसीय एनएसएस विशेष शिविर शुरू हो गया। विद्या मंदिर का एनएसएस शिविर ग्राम जगधार में शुरू हुआ। शिविर में स्वयंसेवियों ने गढ़वाली गीत व नृत्य के अलावा नशा मुक्ति, पलायन और पर्यावरण संरक्षण को लेकर जन जागरूकता कार्यक्रम चलाया।
विज्ञापन

सेवानिवृत शिक्षक गिरिजा प्रसाद बहुगुणा, हर्षमणी बहुगुणा, भाजपा मंडल अध्यक्ष सुशील बहुगुणा ने शिविर का शुभारंभ किया। इस मौके पर कार्यक्रम अधिकारी सुरजीत सिंह पुंडीर, केशवानंद मैठाणी, सुरभि देवनी, शिशु मंदिर रानीचौरी के प्रधानाचार्य पुष्पराज बहुगुणा, विजेंद्र भंडारी, बिजल दास आदि मौजूद रहे।
दूसरी ओर, राजकीय इंटर कॉलेज विनयखाल के सात दिवसीय एनएसएस का शुभारंभ अभिवावक संघ के अध्यक्ष अमन दीप भट्ट ने किया। इससे पहले स्वयंसेवियों ने विनयखाल बाजार में रैली निकालकर स्वच्छता का संदेश दिया। इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाचार्य विनोद घिल्डियाल, हर्षवर्धन भट्ट, मुकेश सोडियाल, एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी उदय बसलियाल, संतोष सकलानी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें