जिला सहकारी बैंक ने राजकीय प्राथमिक स्कूल और अशासकीय स्कूल के शिक्षकों की सीसीएल (कैश क्रेडिट लिमिट) 15 लाख से बढ़ाकर 25 लाख कर दिया है।
जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष सुभाष रमोला ने बताया कि उनके प्रस्ताव पर सहकारिता मंत्री डा. धन सिंह रावत ने शिक्षकों की सीसीएल बढ़ाने पर सहमति जताई है। अध्यक्ष ने बताया कि शिक्षकों की सीसीएल लंबे समय से रिवाइज नहीं हो पाई थी। शिक्षकों की मांग को देखते हुए सहकारिता मंत्री के निर्देश पर बैंक ने प्राथमिक और अशासकीय स्कूल के शिक्षकों की सीसीएल 25 लाख कर दी गई है। उन्होंने बताया कि सीसीएल लेने के लिए पूर्व में शिक्षकों की न्यूनतम सेवा अवधि तीन साल रखी थी, जिसको घटाकर अब दो साल कर दिया गया है।