नई टिहरी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चंबा का उच्चीकरण करने, विशेषज्ञ डॉक्टरों के रिक्त पदों पर नियुक्ति की मांग को लेकर पिछले कई दिनों से आंदोलन चल रहा है। लोगों की मांग पर डीएम नितिका खंडेलवाल के निर्देश पर सीएमओ डॉ. श्याम विजय ने सीएचसी चंबा में प्रत्येक सप्ताह में शुक्रवार और शनिवार को दो विशेषज्ञ डॉक्टरों की तैनाती के निर्देश जारी किए हैं। सीएमओ ने बताया कि प्रत्येक शुक्रवार को जिला चिकित्सालय बौराड़ी में तैनाती स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रियंका, प्रत्येक शनिवार को जिला अस्पताल के बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. वैभव चंद रमोला सीएचसी चंबा में सेवाएं देंगे। उन्होंने बताया कि अस्पतालों में स्वास्थ्य सेवाएं और बेहतर करने के प्रयास किए जा रहे हैं। संवाद