फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीदेव सुमन विवि से अब ऑनलाइन मिलेगी संबद्धता

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीदेव सुमन विवि ने महाविद्यालयों की संबद्धता में पारदर्शिता लाने की तैयारियां शुरू कर दी हैं। विवि ने आगामी सत्र 2020-21 से कालेजों की ऑनलाइन संबद्धता के लिए वेब पोर्टल तैयार कर दिया है। पोर्टल का जल्द ट्रायल करने के बाद इसे शुरू कर दिया जाएगा। विवि का दावा है कि संबद्धता के लिए ऑनलाइन प्रक्रिया शुरू होने से कालेजों की मनमानी पर नकेल कस जाएगी।
विज्ञापन

श्रीदेव सुमन विवि से 114 निजी कालेज और 53 सरकारी कालेज संबद्ध हैं। अभी तक कालेजों को संबद्धता लेने के लिए विवि के चक्कर काटने पड़ते हैं और कई निजी कालेज अपनी मनमानी करते हैं। इस समस्या से निपटने के लिए विवि ने एक वेब पोर्टल बनाया है। पोर्टल की फाइनल ट्रायल रिपोर्ट आनी बाकी है। उसके बाद वेब पोर्टल के माध्यम से ही आगामी सत्र से सभी कालेजों की ऑनलाइन संबद्धता हो सकेगी और विवि की लिखित अनुमति के बाद ही महाविद्यालय नए छात्रों को प्रवेश दे सकेगा। कोई महाविद्यालय अपनी मर्जी से किसी छात्र को दाखिला देता है तो उसकी जिम्मेदारी संबंधित कालेज की ही होगी। वहीं श्रीदेव सुमन विवि के कुलपति डा. पीपी ध्यानी का कहना है कि वेब पोर्टल का ट्रायल सफल होने के बाद कॉलेजों की संबद्धता की ऑनलाइन प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें