फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब एनडीआरएफ बुझाएगी जंगलों की आग

विज्ञापन
विज्ञापन
जंगलों में लगी आग को बुझाने के लिए वन विभाग के साथ-साथ अब एनडीआरएफ (राष्ट्रीय आपदा अनुक्रिया बल) ने भी मोर्चा संभाल लिया है। एनडीआरएफ की 7वीं बटालियन भटिंडा की एक टीम टिहरी वन प्रभाग के अंतर्गत तैनात की गई है।
विज्ञापन

शनिवार को एनडीआरएफ की 7वीं बटालियन भटिंडा के कमांडेंट राहुल प्रताप सिंह के नेतृत्व में 28 सदस्यीय टीम का डीएफओ डा. कोको रोसे और एसडीओ रमेश खंडूड़ी ने वन चेतना केंद्र में स्वागत किया। उन्होंने कहा कि वन विभाग वनाग्नि की घटनाएं रोकने को युद्ध स्तर पर प्रयास कर रहा है। अब केंद्र सरकार ने एनडीआरएफ की एक टुकड़ी को यहां तैनात किया है, जिससे आग पर और जल्द काबू पाया जा सकता है। डीएफओ ने बताया कि टीम को वन विभाग ही उपकरण उपलब्ध कराएगा। एनडीआरएफ की टीम फायर सीजन तक यहां तैनात रहेगी। पहले दिन कमांडेंट राहुल प्रताप सिंह के नेतृत्व में टीम ने जिला मुख्यालय के निकटवर्ती भोनाबागी के जंगलों में जाकर स्थलीय निरीक्षण किया। डीएफओ डा. रोसे ने बताया कि जिले में शनिवार को फायर को कोई भी एक्टिव केस नहीं दर्ज हुआ। उन्होंने बताया कि जिले में अब तक वनाग्नि से 345 हेक्टेयर वन भूमि को नुकसान हुआ है। जिले में 247 स्थानों पर आगजनी की घटनाएं हो चुकी है। 650 वन कर्मी और फायर वाचरों को वनाग्नि पर नियंत्रण के लिए तैनात किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें