फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब उप मंत्री मंडलीय समिति की बैठक पर टिकी निगाहें

Thu, 23 Jun 2016 10:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
पुनर्वास की मांग को लेकर धरना पर बैठे नंदगांव के बांध प्रभावितों की निगाह शुक्रवार को जिला मुख्यालय में होने वाली उप मंत्री मंडलीय समिति की बैठक पर टिकी है। प्रभावितों ने कहा कि बैठक में पुनर्वास संबंधी उनकी मांगों का निराकरण नहीं होने पर फिर से अनशन शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को भी नंदगांव के बांध प्रभावित ग्रामीणों ने संघर्ष समिति के अध्यक्ष सोहन राणा के नेतृत्व में पुनर्वास निदेशालय के बाहर 18वें दिन भी धरना दिया। उन्होंने कहा कि पुनर्वास की मांग को लेकर नंदगांव के 47 परिवार 2010 से आंदोलित है, लेकिन अभी तक उन्हें आश्वासन के सिवाय कुछ नहीं मिला है।

उन्होंने कहा कि पूर्व में जिला प्रशासन से लेकर पर्यटन मंत्री ने उन्हें शुक्रवार को होने शहरी विकास मंत्री प्रीतम पंवार की अध्यक्षता में होने वाली उप मंत्री मंडलीय समिति के बैठक में समस्याओं के निराकरण का भरोसा दिया है।
विज्ञापन


इस मौके पर जगदंबा सेमवाल, राकेश थपलियाल, राजेंद्र, विक्रम, वीरेंद्र, राम सिंह, समा देवी, दुर्गा देवी आदि मौजूद थे। दूसरी ओर घनसाली में तीसरे दिन भी भाजपा कार्यकर्ताओं ने क्रमिक अनशन कर भिलंगना को आपदा क्षेत्र घोषित करने की मांग की। बृहस्पतिवार को मोहन लाल, अमनदीप, आशीष क्रमिक अनशन पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें