फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीदेव सुमन विवि से अब ऑन लाइन मिलेगी संबद्धता

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीदेव सुमन विवि ने महाविद्यालयों की संबद्धता में पारदर्शिता लाने के लिए सत्र 2020-21 से कालेजों की संबद्धता के लिए वेब पोर्टल शुरू कर दिया है। विवि से मान्यता लेने वाले कालेज 31 अगस्त तक ऑन लाइन संबद्धता ले सकेंगे। विवि का दावा है कि संबद्धता के लिए ऑन लाइन प्रक्रिया किए जाने से कालेजों की मनमानी पर पूरी तरह से रोक लग जाएगी।
विज्ञापन

श्रीदेव सुमन विवि से 114 निजी और 53 सरकारी कालेज संबद्ध हैं। अभी तक कालेजों को संबद्धता लेने के लिए विवि के चक्कर काटने पड़ते थे और कई निजी कालेज अपनी मनमानी करते हैं। इस समस्या से निपटने के लिए कुलपति डा. पीपी ध्यानी ने कुछ माह पूर्व वेब पोर्टल के माध्यम से ऑन लाइन संबद्धता का फैसला लिया था। ऑन लाइन योजना को परवान चढ़ाने के लिए विवि अपना एक वेब पोर्टल बनाने में जुटा था। कई दौर के परीक्षण के बाद अब विवि ने वेब पोर्टल शुरू कर दिया है। वेब पोर्टल के माध्यम से ही इस सत्र से सभी कालेजों को संबद्धता दी जाएगी। विवि ने निर्णय लिया है कि यदि कोई कालेज अपनी मर्जी से किसी छात्र को दाखिला देगा, तो संबंधित कालेज की परीक्षा नहीं करवाई जाएगी। विवि के ऑन लाइन संबद्धता की योजना से कालेजों की मनमानी पर अंकुश लगना तय माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें