फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब साहसिक खेल अकादमी कोटी में रखेंगे कोरोना संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में कोरोना संक्रमण के नए मरीजों को कोटी कालोनी स्थित साहसिक खेल अकादमी में बने कोविड केयर सेंटर में रखा जा रहा है। प्रशासन ने राजकीय नर्सिंग कालेज सुरसिंगधार और टीएचडीसी हाइड्रो पावर अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान में परीक्षा और प्रवेश प्रक्रिया को देखते हुए कोविड सेंटर बदले हैं। वर्तमान में राजकीय नर्सिंग कॉलेज सुरसिंगधार में संक्रमितों को आइसोलेशन में रखा जा रहा है, जबकि हाइड्रो पावर संस्थान को भी सेंटर बनाया गया था। उसमें अभी तक कोरोना पॉजिटिव को आइसोलेट नहीं किया गया था।
विज्ञापन

डीएम मंगेश घिल्डियाल ने बताया कि सोमवार से नए कोरोना संक्रमितों को कोटी कालोनी में स्थित साहसिक खेल अकादमी में आइसोलेट किया जा रहा। बताया कि कोटी में 300 बेड की फैसिलिटी स्थापित की गई है। 25 शौचालय के अलावा अकादमी के छात्रावास में भी व्यवस्थाएं की गई हैं। परीक्षा संपन्न होने के बाद यदि हाइड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज में आनलाइन कक्षाएं संचालित होती है, तो वहां भी संक्रमितों को रखा जा सकता है। सुरसिंगधार में आइसोलेट संक्रमितों को 10 दिन की अवधि पूरी होने के बाद घर भेजा जाएगा। इसके बाद वहां पर नए संक्रमित नहीं रखे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें