फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: नरेंद्रनगर नगर पालिका चुनाव की अधिसूचना जारी, नौ जून को होगा मतदान

Tue, 26 May 2026 07:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
27 से 29 मई तक होगी नामांकन पत्रों की बिक्री, 31 मई को नाम वापसी
विज्ञापन

नरेंद्रनगर (टिहरी)। राज्य निर्वाचन आयोग ने नरेंद्रनगर नगर पालिका के चुनाव की अधिसूचना जारी कर दी है। चुनाव घोषणा होते ही नगर क्षेत्र में राजनीतिक सरगरमी बढ़ गई है। नरेंद्ररनगर नगर पालिका का चुनाव पिछले साल आरक्षण और परिसीमन प्रक्रिया पूरी नहीं होने के कारण स्थगित कर दी गई थी।
नगर पालिका का चुनाव नौ जून को होगा। नरेंद्रनगर नगर पालिका चुनाव के लिए 27 से 29 मई तक नामांकन पत्रों की बिक्री की जाएगी। नाम निर्देशन पत्रों की जांच 30 मई को की जाएगी। जिला प्रशासन की ओर से बताया गया कि 31 मई को सुबह 10 से अपराह्न तीन बजे तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। एक जून 2026 को सुबह 10 बजे से कार्य समाप्ति तक निर्वाचन प्रतीक चिह्न आवंटित किए जाएंगे। नौ जून को सुबह आठ बजे से अपराह्न पांच बजे तक मतदान कराया जाएगा। 11 जून को मतगणना के बाद चुनाव परिणाम जारी किए जाएंगे। चुनावी अधिसूचना जारी होते ही संभावित दावेदारों ने मतदाताओं से संपर्क साधना शुरू कर दिया है। पालिका क्षेत्र में स्थित सात वार्ड में कुल 3596 मतदाता हैं जिसमें 1623 महिला और 1973 पुरुष मतदाता हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला मजिस्ट्रेट व जिला निर्वाचन अधिकारी नितिका खंडेलवाल ने कहा कि नगर पालिका नरेंद्रनगर के सामान्य निर्वाचन की अधिसूचना जारी होने की तिथि से मतगणना समाप्ति तक निर्वाचन क्षेत्र में आदर्श आचार संहिता लागू कर दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें