फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

140 अवैध अतिक्रमणकारियों को नोटिस

Mon, 08 Feb 2016 08:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, टिहरी।
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर क्षेत्र के सार्वजनिक स्थानों से अतिक्रमण हटाने के लिए प्रशासन ने कमर कस ली है। 140 अवैध अतिक्रमणकारियों को प्रशासन ने नोटिस जारी कर दिए हैं। अतिक्रमण हटाने के लिए उन्हें एक सप्ताह का समय दिया गया है। यदि निर्धारित तिथि तक उन्होंने कब्जा नहीं हटाया, तो 16 फरवरी से पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में विशेष अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन


मास्टर प्लान के तहत बसाए गए नई टिहरी नगर क्षेत्र में अवैध अतिक्रमण तेजी से बढ़ता जा रहा है। सड़क की नालियों के ऊपर स्लैब डालकर कई सार्वजनिक स्थानों पर दुकानें और आवासीय भवन खड़े हो गए हैं।

कुछ जगह पार्कों और सार्वजनिक शौचालयों के समीप भी लोगों ने कब्जा जमाया है। नागरिक मंच सहित नगर क्षेत्र के सभी सामाजिक संगठन प्रशासन से लगातार अतिक्रमण हटाने की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन


डीएम ज्योति नीरज खैरवाल ने एसडीएम सदर बृजेश तिवारी के नेतृत्व में पालिका के ईओ, लोनिवि, पुनर्वास विभाग के अधिकारियों को सार्वजनिक स्थानों पर अतिक्रमण चिह्नित करने के निर्देश एक सप्ताह पहले दिए थे।

डीएम की पहल पर अतिक्रमण हटाने के लिए गठित टीम ने नगर क्षेत्र के 140 सार्वजनिक स्थानों पर अतिक्रमण चिह्नित किया है। एसडीएम सदर तिवारी ने बताया कि 140 लोगों को अवैध अतिक्रमण हटाने के लिए नोटिस जारी कर दिया गया है। उन्हें एक सप्ताह का समय खुद ही अतिक्रमण हटाने के लिए दिया गया है।

यदि उन्होंने खुद ही सार्वजनिक स्थानों से अतिक्रमण नहीं छोड़ा, तो 16 फरवरी से प्रशासन की जेसीबी अतिक्रमण हटाएगी। अतिक्रमण हटाने के लिए विशेष अभियान चलाने की कार्य योजना तैयार कर ली गई है, जो लोग स्वयं अतिक्रमण नहीं हटाएंगे उनसे प्रशासन अर्थदंड भी वसूल करेगा। a
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें