फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलक्ट्रेट, विकास भवन और टिहरी तहसील में होंगे नामांकन

विज्ञापन
नई टिहरी कलक्ट्रेट में विधानसभा चुनाव के नामांकन के लिए की गई बैरिकेडिंग। - फोटो : NEW TEHRI
विज्ञापन
जिले की छह विधानसभा सीटों के लिए 21 जनवरी से शुरू हो रहे नामांकन के लिए प्रशासन तैयारियों में जुट गया है। नामांकन के लिए तीन अलग-अलग स्थानों का चयन किया गया है। कोरोना संक्रमण को देखते हुए नामांकन कक्षों में शारीरिक दूरी के नियमों का पालन करने के लिए व्यवस्थाएं जुटाई जा रही है।
विज्ञापन

नामांकन की प्रक्रिया कलक्ट्रेट, विकास भवन और नई टिहरी तहसील में पूरी की जाएगी, जिनमें एक कक्ष विकास भवन, एक कक्ष तहसील और चार कक्ष कलक्ट्रेट भवन में बनाए गए हैं। उप जिला निर्वाचन अधिकारी/एडीएम रामजी शरण शर्मा ने बताया कि कोविड प्रोटोकॉल को देखते हुए आयोग के निर्देश के अनुसार इस बार नामांकन प्रक्रिया को सादगी से पूरा किया जाएगा। एक प्रत्याशी के साथ केवल दो ही व्यक्ति नामांकन कक्ष में आ सकेंगे। प्रत्याशी के नामांकन में केवल दो ही वाहनों की अनुमति दी जाएगी। लगभग चार हजार कर्मियों को चुनाव ड्यूटी में तैनात किया गया है। मास्क, सैनिटाइजर और शारीरिक दूरी का हर हाल में पालन करने की अपील की है। नामांकन प्रक्रिया को देखते हुए प्रशासन ने सभी चिह्नित भवनों में सुरक्षा की दृष्टि से बैरिकेडिंग और अन्य उपाय कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें