फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरिद्वार जिले में वनाधिकार आंदोलन के संयोजक मनोनीत

विज्ञापन
विज्ञापन
वनाधिकार आंदोलन के प्रणेता व कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने आंदोलन को गति देने के लिए हरिद्वार जिले में विधानसभा वार संयोजकों की नियुक्ति कर दी है।
विज्ञापन

कांग्रेस पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ने बताया वनाधिकार आंदोलन को गति देने के लिए हरिद्वार विधानसभा के भेल-रानीपुर क्षेत्र से नितिन कौशिक, लक्सर से धर्मराज चौहान, खानपुर चौधरी पदम सिंह गुजर, मंगलौर रविंद्र कुमार, हरिद्वार ग्रामीण नरेश कुमार, भगवानपुर हुकुम सिंह सैनी को संयोजक नियुक्त किया है। उन्होंने कहा कि धीरे-धीरे सभी राजनीतिक दल वनाधिकार आंदोलन के एजेंडे की ओर आ रहे हैं। अभी तक जल, जंगल और जमीन की बात होती थी। पहली बार जन की बात हो रही है। हाल ही में प्रदेश के वन मंत्री डा. हरक सिंह रावत ने भी सकल पर्यावरण उत्पाद की बात पर जोर दिया है, जिसके लिए वनाधिकार आंदोलन चार सालों से चल रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें