फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनएचएम कर्मी रविवार को भी डटे रहे धरने पर

विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) से जुड़े कर्मचारी हरियाणा की तर्ज पर ग्रेड-पे लागू करने और एनएचएम में आउटसोर्सिंग से नियुक्तियां नहीं करने की मांग को लेकर रविवार को भी छठवें दिन भी सीएमओ कार्यालय परिसर में धरने पर डटे रहे। जल्द ही मांग पर कार्रवाई न होने पर एनएचएम कर्मियों ने भूख हड़ताल शुरू करने की चेतावनी दी। एनएचएम कर्मचारी दो सूत्री मांग को लेकर सात दिसंबर से आंदोलनरत है। प्रतिदिन मांग के समर्थन में कर्मी कार्य बहिष्कार कर सीएमओ कार्यालय परिसर में धरना कार्यक्रम आयोजित कर रहे हैं। धरना देने वालों में सुरेंद्र थलवाल, रश्मि पोखरियाल, दमयंती डबराल, नीलम रावत, त्रिवेंणी राणा, सीता पुंडीर, नरेंद्र नेगी, गंगा नेगी बैठी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें