फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गायक धूम सिंह और रेशमा ने नववर्ष पर दी शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

विज्ञापन
विज्ञापन
नए साल पर धूम सिंह व रेशमा के गीतों पर झूमे दर्शक
विज्ञापन

पिपलडाली में आयोजित किया गया सांस्कृतिक कार्यक्रम
संवाद न्यूज एजेंसी
नई टिहरी। जाखणीधार ब्लॉक के पिपलडाली सेल्टी प्वाइंट में नववर्ष पर धूमधाम से मनाया गया। लोक गायक धूम सिंह रावत, रेशमा शाह और अमन खरोला ने शानदार प्रस्तुति दी।
पिपलडाली में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम का मुख्य अतिथि टिहरी विधायक डा. धन सिंह नेगी, विशिष्ट अतिथि जाखणीधार की ब्लॉक प्रमुख सुनीता देवी, चंबा प्रमुख शिवानी बिष्ट, जिला पंचायत सदस्य विनोद बिष्ट ने शुभारंभ किया। विधायक नेगी ने कहा कि वर्ष 2020 में कोरोना महामारी के कारण हर व्यक्ति को कष्ट सहना पड़ा है, लेकिन अब उम्मीद की जा रही है कि 2021 का नया साल हम सबके जीवन में नई ऊर्जा और खुशियां दे। लोक गायक धूम सिंह रावत ने ‘सुण जैतू की बै अब नी जांदू मैं’, ‘हल्दा कु रोजगार गौं मा’, ‘त्वै देखदी रै मेरी गाजणा’, ‘हरी बरी सार, बंदौला’, गायिका रेशमा शाह ने डाडे की कुरेडी मैतु को देश, महासू देवा, कलजुगी नारद से लेकर अमन खरोला ने भी प्रस्तुति दी।
विज्ञापन

इस मौके पर भाजयुमो के जिलाध्यक्ष परमवीर पंवार, एससी मोर्चा के जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश भुजवान, आयोजक सोबन सिंह गुनसोला, अमन गुनसोला, ओम गुनसोला, पूर्व प्रमुख बेबी असवाल, रविंद्र सेमवाल, प्रधान त्रिलोक बिष्ट, राम प्रताप सेमवाल, क्षेत्र पंचायत सदस्य कुलदीप गुनसोला, राहुल भारती, मानेंद्र बिष्ट, प्रकाश लाल, महाजन पंवार, बलवीर नेगी, गजेंद्र चौहान आदि मौजूद थे।
कोटीकालोनी में बोटिंग के लिए दिनभर लगी रही लाइन
नई टिहरी। पर्यटन नगरी धनोल्टी और कोटीकालोनी में पर्यटकों ने जश्न मनाकर नए साल का स्वागत किया। पर्यटकों ने टिहरी बांध की झील में दिनभर बोटिंग का आनंद लिया। धनोल्टी ईको पार्क में भी पर्यटकों की खूब भीड़ उमड़ी।
विज्ञापन

वर्ष 2021 के स्वागत के लिए धनोल्टी और बोटिंग प्वाइंट कोटीकालोनी में पर्यटकों का जमावड़ा लगा रहा। कोटी में दिल्ली, हरियाणा, मुंबई, चंडीगढ़, पंजाब, नोएडा और देहरादून से इतने पर्यटक उमड़े कि बोटिंग के लिए लोगों को काफी देर तक इंतजार करना पड़ा। बोट यूनियन के संरक्षक कुलदीप पंवार ने बताया कि कोटीकालोनी में सुबह नौ बजे बोट सेवा शुरू करते ही पर्यटकों की भीड़ उमड़ी। स्थिति यह रही कि जेटी में जगह ही नहीं मिल पाई, जिससे व्यवस्था बनाने में पुलिस और बोट संचालकों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। उन्होंने बताया कि नए साल पर करीब पांच हजार से ज्यादा पर्यटक पहुंचे। तिवाड़गांव और कोटीकालोनी में स्थित होम-स्टे और कॉटेज फुल रहे। धनोल्टी, काणाताल और ठांगधार में सभी होटल और टेंट फुल रहे। नगरीय क्षेत्रों में भी लोगों ने नए साल के स्वागत में खूब आतिशबाजी की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें