फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: प्रगति कलस्टर स्वायत्त सहकारिता समूह की नई कार्यकारिणी गठित

Sat, 25 Jul 2026 06:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
नई टिहरी। नरेंद्रनगर ब्लॉक के अंतर्गत ग्रामोत्थान रीप परियोजना के प्रगति कलस्टर स्वायत्त सहकारिता समूह चाका की वार्षिक आम सभा बैठक आयोजित की गई। पोखरी में आयोजित बैठक का जिला पंचायत सदस्य जोत सिंह असवाल, पलोगी के प्रधान मुकेश बिजल्वाण, किराड़ा की प्रधान अमिता देवी ने शुभारंभ किया।
विज्ञापन

एनआरएलएम की क्षेत्रीय समन्वयक सुमन रणाकोटी ने बैठक का एजेंडा बताते हुए वित्तीय वर्ष के कार्यों पर चर्चा की। आजीविका समन्वयक उपेंद्र सजवाण ने परियोजना के अंतर्गत चल रही गतिविधियों कीजानकारी दी। इस दौरान प्रत्येक ग्राम पंचायत से एक सदस्य का चयन करते हुए संगठन के नए संचालन मंडल की कार्यकारिणी का गठन किया गया जिसमें शिवानी अध्यक्ष, विजय लक्ष्मी कोषाध्यक्ष, गीता देवी सचिव जबकि संगीता, रमा देवी, हर्षी देवी, अनिता, रंजीता सदस्य बनाए गए। इस मौके पर आईपीआरपी गुड्डी देवी, सीएलएफ बिजनेस प्रमोटर नरेंद्र सिंह, लेखाकार अक्षा असवाल, ग्रुप मोबलाइजर प्रियंका आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें