फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दस इंटर कालेजों को मिलेंगे नए भवन

Tue, 19 Apr 2016 09:00 PM IST
अमर उजाला/नई टिहरी।
विज्ञापन
विज्ञापन
लंबे समय से कक्ष-कक्षों की कमी से जूझ रहे 10 राजकीय इंटर कालेजों को एक से दो साल के अंदर नए भवन मिलने की उम्मीद जगी है। शिक्षा विभाग ने स्कूल भवनों के निर्माण के लिए करीब 10 करोड़ 24 लाख की धनराशि स्वीकृत कर भवन निर्माण करने की जिम्मेदारी उत्तराखंड पेयजल संसाधन विकास एवं निर्माण निगम चंबा को दी है। कार्यदायी संस्था ने भी भवन निर्माण को लेकर कवायद शुरू कर निविदा आमंत्रित कर दी है।
विज्ञापन


जिले के प्रतापनगर, नरेंद्रनगर और भिलंगना ब्लाक के 10 इंटर कालेजों के पास भवन नहीं होने और कई भवन आपदा के कारण क्षतिग्रस्त होने के कारण छात्र-छात्राओं को परेशानियां उठानी पड़ रही है। जिसे देखते हुए फरवरी में शासन ने जीआईसी किरेथ को 75, खनाना 38, दुआधार 52, तिमली, बौंट, मठियाली को 35-35 लाख, नागणी को एक करोड़ 70 लाख, देवताधार, गरवाणगांव, गलूड़धार के भवन निर्माण के लिए एक-एक करोड़ 98-98 लाख की धनराशि स्वीकृत की थी। शिक्षा विभाग को धनराशि प्राप्त होने पर भवन निर्माण की जिम्मेदारी पेयजल संसाधन विकास एवं निर्माण निगम चंबा को सौंपी है।

स्वीकृत 10 इंटर कालेजों के भवन निर्माण के लिए निविदा निकाली जा चुकी है। जल्द ही निविदा प्रक्रिया पूरी करने पर भवन निर्माण शुरू करवाया जाएगा। करीब एक से दो साल के अंदर सभी भवनों का निर्माण पूरा करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-अमर ज्योति डोबरियाल, प्रबंधक, पेयजल निगम चंबा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें